No video available
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरसूद में वार्षिक समारोह प्रदेश के जनजातीय मंत्री शाह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतिभागी छात्राएं पांच-पांच हजार रुपए से पुरस्कृत
प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह स्वामी विवेकानंद हाविद्यालयहरसूद के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं को 5-5 हजार की राशि एवं प्रशिक्षक प्रो पार्वती अहिरवार को 5 हजार राशि से पुरस्कृत किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी
समारोह का शुभारंभ मंत्री शाह ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। उन्होंने महाविद्यालय के विस्तार और छात्र सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कृतसंकल्पित है। हरसूद क्षेत्र में सभी विभागों द्वारा विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
एकल गायन में 11 हजार का पुरस्कार
कार्यक्रम में एकल गायन की विजेता नेहा साध को प्रस्तुति पर 11 हजार से एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति करने वाली 9 छात्राओं को 5-5 हजार की राशि एवं प्रशिक्षक प्रो पार्वती अहिरवार को भी 5 हजार राशि से पुरस्कृत किया। एसडीएम आरसी खेतड़िया समेत अन्य अतिथियों ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ जयेश वैष्णव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरसूद का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनभागीदारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं एसडीएम हरसूद आरसी खेतड़िया भी मौजूद थे।