7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाएं -ऋषव गुप्ता

-कलेक्टर ने बैठक में जिला आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश -कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में विशेष ध्यान दें

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 07, 2026

तीर्थ क्षेत्र ओंकारेश्वर में हो रहे अवैध शराब के कारोबार को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर में अवैध तरीके से होने वाली शराब की बिक्री को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने ओंकारेश्वर में बिकने वाले देशी घी, मावा और मिलावटी लाल मिर्च के नियमित रूप से सैंपल लेकर प्रयोगशालाओं के माध्यम से उनकी जांच कराने के निर्देश खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए।

एसडीएम कानून व्यवस्था पर ध्यान दें
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से करें। कलेक्टर ने यातायात, सडक़ सुरक्षा, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही, सनसनीखेज अपराधों के संबंध में की गई कार्यवाही, सहकारिता विभाग से संबंधित गबन घोटालों के संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को दोपहर 4 बजे से नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

गबन के दोषियों से वसूली की कार्रवाई हो
कलेक्टर गुप्ता ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारी समितियों और सहकारी बैंक के गबन और घोटालो के मामले में दोषी अधिकारी कर्मचारियो से गबन की राशि वसूली की कार्रवाई समय सीमा में की पूर्ण की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, डीएफओ राकेश डामोर, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, केआर बडोले, अरविंद चौहान और एएसपी महेंद्र तारणेकर सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

रेत अवैध भंडारण पर भी रोक लगे
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में रेत के अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यातायात में बाधक बनने वाले अतिक्रमणों को हटाने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निगमायुक्त को परिवहन, यातायात एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के दल के साथ शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों की अवैध तरीके से की जाने वाली पार्किंग को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवााई करने के निर्देश दिए।