8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

सुपरवाइजर निकला ट्रैक्टर चोरी का मास्टरमाइंड, दोस्त संग मिलकर रची साजिश, पंजाब से गिरफ्तार

राखड़ प्लांट से ट्रैक्टर चोरी का आरोपी फरियादी ही निकला है। वह प्लांट में राखड़ उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी का सुपरवाइजर ही निकला। आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से ट्रैक्टर चोरी करवाया, इसके बाद उसे बेच दिया। मूंदी से पंजाब तक 50 लोकेशन पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के वीडियो देख आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुपरवाइजर व उसके दोस्त को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

Google source verification

दोंगालिया प्लांट से राखड़ उठाने का काम कर रही कंपनी के सुपरवाइजर मनप्रीत पिता तरसेमसिंह रंधावा निवासी ग्राम छरकवाडा जिला बूंदी राजस्थान ने मूंदी थाने में 18 जुलाई को प्लांट से ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में ल लग गई। एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने बताया कि मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया और बीड चौकी प्रभारी राधेश्याम मालविया ने अपनी टी के साथ 10 दिन तक मूंदी से अमृतसर (पंजाब) तक के आम रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्राइवेट स्थानों की 50 पर जाकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया।

पंजाब से पकड़ा ट्रैक्टर चोरी का आरोपी

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं सायबर सेल की मदद से ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपी कुलदीप सिंह पिता दर्शनसिंह गिल निवासी ग्राम उष्मा जिला तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर कंपनी के सुपरवाइजर मनप्रीत रंधावा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी का ट्रैक्टर चोरी किया गया।

आरोपी मनप्रीत ने रुपयों के लिए ट्रैक्टर चोरी की साजिश रची। उसने पंजाब से अपने दोस्त कुलदीप सिंह को मूंदी बुलाकर ट्रैक्टर चोरी करवाया। इसके बाद खुद ही थाने आकर चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। दोनों आरोपियों को पूनासा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने मूंदी व बीड़ पुलिस की टीम को 10 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।