24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
पत्नी से अवैध संबंध शंका में प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पति व साला गिरफ्तार
Play video

पत्नी से अवैध संबंध शंका में प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पति व साला गिरफ्तार

भागवत कथा में ढोलक बजाकर मंदिर में ही रुक गए एक व्यक्ति की हत्या हो गई। पत्नी से प्रेम प्रसंग की शंका पर पति ने अपने साले के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जीजा-साले ने युवक को बंधकर बनाकर अधमरा होने तक लट्ठ और बेल्ट से पीटा। पुलिस ने आरोपी जीजा व साले को गिरफ्तार किया है।
Google source verification

खालवा पुलिस को सुबह सूचना मिली की मलगांव में हत्या हुई है। जिसके बाद थाने से पुलिसकर्मी गावं पहुंचे। यहां अपने बेटे देवीराम के शव के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता कालू पिता थानसिंह बैठा रो रहा था। परिवार के अन्य लोग भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, एसआइ भुवान सिंह वास्कले, एएसआइ संजय अहिर तथा प्रधान आरक्षक अमित यादव मामले की पड़ताल में लग गए। पिता कालू सिंह ने बताया कि उसके बेटे देवीराम की हत्या आरोपी तिरन पिता पतिराम निवासी मलगांव और धमेंद्र पिता चिमनलाल निवासी मदनी थाना हरसूद ने की है। तिरन का धमेंद्र साला है।

मंदिर में ही रुक गया था देवीराम

पिता कालू सिंह का कहना है की सोमवार 4 जुलाई की रात में गांव में िस्थत राम मंदिर में भागवत कथा थी। वह और उसका बेटा देवीराम भी कथा में शामिल हुए। देवीराम ने कथा में ढोलक बजाया। भागवत कथा समाप्त होने पर वह अपने घर आ गया था, बेटा देवीराम मंदिर में रुक गया था।

रस्सी से बांधकर पीटा

पिता कालू सिंह को रात करीब 3 बजे गांव का संतोष उसके घर आया और बताया कि देवीराम को गांव के तिरन गोंड के घर पर रस्सी से बांधकर रखे है और मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद वह और संतोष, पप्पु, चैनसिंह के साथ तिरन घर आया, देखा तो देवीराम को तिरन के घर के सामने रस्सी से बांध कर रखा था तथा जमीन पर पड़ा हुआ था। धमेंद्र ने रस्सी खोल दी। बेटे को मारकर आरोपियों ने अधमरा कर दिया था। उसे पानी पिलाया, जिसके कुछ देर बाद ही देवीराम की मौत हो गई।

– आरोपी तिरन और उसके साले धमेंद्र को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से रस्सी व लट्ठ जब्त किए हैं। पत्नी से बातचीत करने की शंका पर पति ने अपने साले के साथ मिलकर वारदात की है। घटना को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। – मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक।