चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम का 56 करोड़ 15 लाख 81 हजार 063 रुपए फील्ड में टैक्स फंसा है। इसमें अकेले सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं ने1.25 करोड़ रुपए टैक्स बाकी। निगम ने एक लाख रुपए से अधिक 65 बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट की तैयारी है।
एक लाख से बड़े 65 बकायेदारों को नोटिस
नगरीय प्रशासन के आदेश पर बुधवार को निगम के शिविर में एक लाख से टैक्स बकायेदारों की लिस्ट पहुंची। जिसमें आर्य समाज स्कूल वार्ड क्रमांक-2 ईंट भट्टा मार्ग का 1.78 लाख रुपए बकाया है। इसी तरह खंडेलवाल जिनिंग कंपनी, गुजराती समाज भवन, मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ, प्रबंधक भारत संचार निगम आदि सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं का बकाया है। निगम ने एक लाख से अधिक बकायेदारों को नोटिस जारी की है।
विशेष शिविर में 35 लाख रुपए जमा हुआ टैक्स
निगम ने 50 वार्डों में विशेष शिविर लगाया। शाम पांच बजे तक शिविर में 35 लाख रुपए जमा हुए। इसमें सबसे अधिक घंटाघर, आनंद नगर क्षेत्र में आयोजित शिविर में बकाया जमा किया गया। घंटाघर में 7 वार्डों का एक जगह पर शिविर लगा हुआ था। घंटाघर पर वार्ड 17 से 23 तक एक शिविर में लोग जमा करने के लिए पहुंचे। घंटाघर के आस-पास के मोहर्रिर फोन पर सूचना देकर बुलाए।शिविर में वैभव यादव, मुकेश, तेज सिंह आदि कर्मचारी रहे। बाजार प्रभारी प्रकाश राजपूत ने बताया कि शिविर आगामी तीन दिनों तक लगातार लगेंगे। इसके बाद आगे की तिथियां तय की जाएंगी।
ये हैं टॉप-10 दो लाख से अधिक टैक्स बकायादार
बकायादार बकाया राशि
आर्य समाज पाठशाला 417000
सूरज बाई 436727
मैनेजर संचायी सेविंग्स 301172
खान बहादुर अली 292295
वनिता विश्व भवन 290966
हरिकिशन पब्लिक स्कूल 287081
तहसील सह जिनिंग फैक्ट्री 285065
गुजराती भवन 265327
सुरेंद्र सिंह आजमानी 248234
गुरुसिंहसभा अध्यक्ष गुरुद्वारा 249135
नोट : टॉप-10 बड़े संस्थान एवं लोग
ये भी टॉप-5 एक लाख से अधिक बकायादारों की लिस्ट
मनोज यादव हुकुमचंद्र 182065
नन्हे लाल पाटिल रामजी 169218
अनिल चौरसिया 169696
कांति देवी तिवारी 136102
हुसैन अली 116448
इनका कहना : एसआर सिटोले, उपायुक्त, ननि
शिविर में पहले दिन रिकार्ड 35 लाख रुपए टैक्स जमा हुआ है। जनता का अच्छा सहयोग रहा। ये शिविर लगातार 28 फरवरी तक चलेगा। एक लाख से अधिक 65 बकायेदारों को अंतिम सूचना जारी की गई है। इसके बाद भी नहीं जमा करने वालों को कुर्की का वारंट जारी कर कार्रवाई करने की तैयारी है।