23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

चड्डी बनियान गिरोह ने ऑटो डील व्यवसायी के घर से चुराए 6 लाख के गहने व 50 हजार रुपए

शहर में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय है जो शादियों के सीजन में लगातार चोरी की वारदातें कर रहा है। इस गिरोह ने नवकार नगर में एक ऑटो डील व्यवसायी के सूने मकान को निशाना बनाया। दो अलमारियों के लॉक तोड़कर 6 लाख के सोने के गहने और 50 हजार रुपए चुरा लिए। आर्टिफिशियल ज्वेलरी छोड़कर चले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है। पांच नकाबपोश बदमाश नजर आए हैं।

Google source verification

विजय पिता रामचंद्र राठौर के मकान में चोरी हुई है। विजय राठौर का कहना है कि 20 फरवरी को ग्राम नहाल्दा में शादी थी। परिवार सहित सभी लोग वहीं गए हुए थे। रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे पड़ोसी दीपक रायकवार ने फोन कर बताया कि गेट खुला हुआ है। जिसके बाद उसने आकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर मुख्य दरवाजे का लॉक भी चोरों ने उखाड़ दिया था। घटना की जानकारी लगते ही पदमनगर थाने से एएसआइ विरेंद्र अहिरवार आरक्षक सुनील, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। डॉग घटनास्थल से स्मार्ट सीटी तक घूमकर वापस आया। थाना प्रभारी जगदीश जमरा ने बताया कि अज्ञात बदमाश पर प्रकरण दर्ज किया है।

बच्चों के गुल्लक भी ले गए

बदमाशों ने कमरों में घुसकर दो अलमारियों के ताले तोड़े है। एक अलमारी से मंगलसुत्र, कान के टॉप्स, चेन और दो जोड़ी पायल चोरी हुए हैं। गहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपए और इसके साथ ही चोरों ने 50 हजार रुपए चोरी हुए हैं। वहीं दूसरी अलमारी से कुछ ही रुपए और बच्चों के दो गुल्लक रखे हुए थे। बदमाश गुल्लक भी चुराकर ले गए।

रात करीब 2.43 बजे की घटना

व्यवसायी के घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जिनमें से दो कैमरों में रात करीब 2.43 बजे बदमाश गेट का ताला तोड़ते हुए दिखे हैं। ताला तोड़ने के बाद उसे अपने पास ही रख लिया। करीब आधे घंटे में चोरी कर बदमाश स्मार्ट सीटी कालोनी तरफ भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की है। प्रारंभिक जांच में धार क्षेत्र का गिरोह होने की बात सामने आई है।