15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चल रहा रेफर का खेल
Play video

जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चल रहा रेफर का खेल

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को बिना ठोस कारण इंदौर रेफर करने का खेल लगातार जारी है। हालत यह है कि मामूली बीमारियों और सामान्य जांच वाले मरीजों को भी रेफर कर दिया जाता है। हाल ही में एक मामला सामने आया, जिसमें एक मरीज की केवल बीपी की शिकायत थी, लेकिन जब जांच की गई तो ब्लड प्रेशर सामान्य निकला। इसके बावजूद डॉक्टर ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।

Google source verification

इस तरह के मामलों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। रेफर करने का कोई ठोस मापदंड नहीं दिखता, बल्कि ऐसा लगता है मानो डॉक्टर जिम्मेदारी से बचने के लिए मरीजों को इंदौर भेज देना ही आसान विकल्प मानते हैं। अस्पताल में मौजूद संसाधनों का समुचित उपयोग न करना और जरा सी परेशानी में मरीज को रेफर कर देना, अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।