14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बलवा परेड़ का जायजा लेकर आइजी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए आइजी अनुराग पुलिस लाइन पहुंचे। परेड, बलवा परेड, शासकीय वाहन व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों की देखभाल के लिए लाइन में झूला घर बनाने की मांग की। इसके साथ ही दर्जन भर कर्मचारियों ने आवास की समस्या से अवगत कराया। इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम मीटिंग लेकर अपराधों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निदे्रश भी दिए।

Google source verification

बुधवार को इंदौर जोन (ग्रामीण) आइजी अनुराग ने अपने दौरे के अंतिम दिन पुलिस लाइन के परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद एवं सहायक परेड कमांडर सूबेदार धमेंद्र गौर रहे। आइजी ने परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद पुलिस मैदान पर बलवा परेड करवाई गई। उन्होंने बलवा परेड के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा कानून व्यवस्था के समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के बारे में सभी थाना प्रभारियों को समझाइश दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, एएसपी (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, एएसपी (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आइपीएस अमित कुमार, सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे सहित जिले के 120 अधिकारी एवं कर्मचारियों मौजूद रहे।

पुलिस सम्मेलन में सुनी समस्याएं

इसके बाद यहां पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपने बच्चे को साथ लेकर आई महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि पुलिस लाइन में झूला घर नहीं हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल में परेशानी हो रही है। ड्यूटी पर रहने के दौरान बच्चें की चिंता रहती है।

आइजी ने छह माह में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने पुलिस क्वार्टर के लिए परेशान होने की बात कही है। एक साल बाद भी क्वार्टर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक राय ने बल की कमी से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि समय-समय पर पुलिसकर्मियों के हेल्थ चेकअप करावाया है। सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। इस पर आइजी ने पुलिस अधीक्षक राय की सराहना की।