
आनंद नगर स्थित ग्रिड में लगे ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने लगातार कूलर चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्रांसफार्मर में कुलिंग के लिए रेडियटर में ऑयल सर्कुलेट होता है, लेकिन गर्मी बढऩे से इसका असर भी कम हो जाता है। वहीं, डीपी के अर्थिंग पाइंट पर भी विविकं द्वारा रोजाना वाहनों में ड्रम ले जाकर पानी दिया जा रहा है, ताकि तापमान स्थिर रहे और डीपी में फॉल्ट न हो।