बाजार में इस बार गुलाब के फूलों की भरपूर आवक है। वेलेंटाइन डे को लेक फुल व्यवसायियों ने एक सप्ताह पहले ही तैयारी कर ली थी। शनिवार को फुल बाजार में पूणे से गुलाब के फूल पहुंचे। यहां एक व्यवसायी ने सबसे अधिक पांच हजार फुल बुलवाए हैं। दुकानों को सफेद, गुलाबी, लाल, पीला और गुलाबी रंग के गुलाब के फुल सजा लिया है। फुल व्यवसायी राजू का कहना है जिले में बड़े साइज के गुलाब की खेती नहीं होती है। इसलिए इंदौर और पूणे से गुलाब के फुल बुलवाते हैं। दो दिन पहले पूणे में ऑर्डर दिया था, अभी शाम में फुल आए हैं।
फूलों के दाम 60 रुपए तक पहुंचे
फूलों के दामों ने बाजार चमका दिया है। एक दिन पहले ही एक गुलाब के फुल 50 से 60 रुपए बिक रहा है। व्यवसायियों को उम्मीद है कि वेलेंटाइन डे के दिन गुलाब के फूलों की डिमांड बढ़ेगी। इससे दाम भी बढ़ने की उम्मीद है। बता दे की लाल रंग के गुलाब की कीमत आम दिनों में 10 से 20 रुपए व अलग-अलग रंग के गुलाब की कीमत 30 रुपए होती है। लेकिन वेलेंटाइन डे को लेकर भाव में तेजी आई है।