महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा और डॉ. अनीष अरझरे कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार रात करीब 9 बजे कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम बजरंग बहादूर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को सुबह इमलीपुरा से शहर के मुख्य मार्ग पर निकले जुलूस में भगवा ध्वज पर ईस्लाम जिंदाबाद लिखकर ध्वज लहराए जा रहे थे। इसके साथ ही जुलूस में पाकिस्तानी आर्मी का सांग व तालिबान का झंडा भी लहराया गया।
इसके एक दिन पहले जलेबी चौक पर गुरुवार को दुकान पर लगे भगवा ध्वज को मुस्लिम युवकों ने निकाल कर फेंक दिया। इसके बाद कई घंटो तक बीच चौराहे पर झंडे लहराए, फटाखे फोड़े गए। गणेश पंडालों के पास जाकर पटाखे फोड़े गए। पटाखे जलाकर सड़क पर फेंक रहे थे। जलेबी चौक के पास कल्याणगंज का नाम हटाकर कल्लनअली गंज के नाम से बैनर लगाए गए
हिंदू संगठनों ने इन सभी से अवगत कराते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। – हिंदू संगठनों ने ईद के जुलूस को लेकर ज्ञापन दिया हैं। जुलूस को लेकर उन्होंने कुछ तथ्य दिए हैं। उसकी जांच की जा रही हैँ। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। – अभिनव कुमार बारंगे, पुलिस अधीक्षक।