सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सिंघाड़ तलाई निवासी मुजाहिद पिता रऊफ अहमद कुरैशी, अजहर पिता इरशाद खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मुदस्सर पिता शेख नईम निवासी सिंघाड़ तलाई भीड़ के साथ मोघट थाने पहुंचे थे। थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने पर पथराव किया और राह चलते लोगों के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया था।
इस मामले में शुक्रवार को आरोपी मुजाहिद कुरैशी, अजहर खान और मुदस्सर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को मोघट थाने से पैदल नेहरु स्कूल के ऐयू चौराहे तक पैदल ले जाया गया। थाना प्रभारी धीरेश धारवाल ने बताया कि पथराव व मारपीट करने के मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। युवती व उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज है। वहीं शासकीय कार्य में बाधा कर पुलिस पर पथराव करने के मामले में 22 नामजद और 25 अज्ञात आरोपी है। इसमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश की जा रही है। पथराव में थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक आनंद चौधरी, आरक्षक अंकुश भालेराव और आरक्षक वाहन चालक संजय घायल हुआ है।
पुलिस पर पथराव कर बलवा करने के यह हैं आरोपी
आरोपी सोहेल नमक निवासी परदेशीपुरा, सोहेल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मलिक जर्मन निवासी इमलीपुरा, कासिम पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा, मोहसिन लाला पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा, आमीर पिता नब्बू बेकरी वाला निवासी मोघट थाने के पीछे, सोहेब पिता जमील निवासी इमलीपुरा, सरफरोश पिता फिरोज कुरैशी निवासी स्लाटरहाउस के पास इमलीपुरा, सलीम बुरहानपुरी निवासी शक्कर तालाब, जसीम निवासी मोघट थाने के पीछे, मुजाहिद कुरैशी निवासी सिंघाड तलाई, गोलू इक्का पंचर दुकान वाला शिवाजी चौक, साहिल पिता युनूस निवासी इमलीपुरा, आदिल मंसूरी निवासी उट कुआं, एआइएमआइएम पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद निवासी शक्कर तालाब , शेख फराज निवास अमन नगर, कासिम पिता जाकिर पाइप निवासी खानशावाली, अजहर खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, अफसाना पति युसुफ निवासी खानशावाली, अदन्नान निवासी घासपुरा, गुडडू निवासी इमलीपुरा और मुदस्सर पिता शेख नईम निवासी सिंघाड़ तलाई और 25 अन्य लोगों के विरुद्ध बलवा करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।