15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
यूपी के व्यक्ति से तीन देशी पिस्टल जब्त, बस से खंडवा पहुंचकर ट्रेन से भागने की तैयारी में था आरोपी
Play video

यूपी के व्यक्ति से तीन देशी पिस्टल जब्त, बस से खंडवा पहुंचकर ट्रेन से भागने की तैयारी में था आरोपी

देशगांव चौकी पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एक व्यक्ति को देशी पिस्टल के साथ पकड़ा है। आरोपी से तीन पिस्टल जब्त की गई है। वह यूपी में इन्हें बेचने ले जा रहा था। उस पर अवैध हथियार, हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज है।

Google source verification

छैगांवमाखन थाने के देशगांव पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली की इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर रुधी रोड अंडर बायपास ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है। उसके पास बंदूक है, वह बस से खंडवा जाने की फिराक में है। इस सूचना पर देशगांव चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी के पुलिसकर्मियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे।

घेराबंदी कर आरोपी खजान सिंह पिता पुत्तु सिंह लोधी (43) निवासी ग्राम डिकोली जागीर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी के पास से तीन पिस्टल जब्त की है। आरोपी ने कपड़े के झोले में पिस्टल छुपा रखी थी। खरगोन के पास एक गांव में रहने वाले सिकलीगर से खरीदकर यूपी ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर पूछताछ की गई है। यूपी में उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज है।