-भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न, दिए अनुशासन रखने के निर्देश
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तिरंगा यात्रा एक महत्वपूर्ण पहल है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने में मदद करती है, साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय गौरव और एकता के सूत्र में बांधती है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है, पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। जिला मुख्यालय खंडवा में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे लोग
तिरंगा यात्रा 17 मई शनिवार को शाम 5 बजे अंबेडकर प्रतिभा स्थल से निकल कर केवलराम पेट्रोल पंप तक पहुंचेगी। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा होगा और एक बड़ा तिरंगा भी लोग पकडकऱ चलेंगे। यात्रा क लिए आयोजित बैठक को महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक में विधायक छाया मोरे, राजेश तिवारी, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश पालीवाल, सह प्रभारी आशीष चटकले, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे, चारू मंगल यादव, ममता बोरसे, देवी अहिल्या माता की 300वीं जन्म जयंती कार्यक्रम प्रभारी नंदन करोड़ी, सह प्रभारी अनूप पटेल, श्याम सिंह मौर्य, अनिल विश्वकर्मा, दीना पावर धर्मेंद्र बजाज, गणेश गुरबानी, मंगलेश सिंह तोमर, श्रृंगी उपाध्याय उपस्थित रहे।