30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
जंगल में वाहनों को रोककर लूटने की साजिश रचते दो गिरफ्तार, तीन फरार
Play video

जंगल में वाहनों को रोककर लूटने की साजिश रचते दो गिरफ्तार, तीन फरार

नर्मदानगर-सतवास रोड पर कालिया देव जंगल के बीच मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रोककर डकैती की साजिश रचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नर्मदानगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी भाग निकले, जिन्हें जंगल में पुलिस अब सर्च कर रही है। सिहोर, इंदौर, देवास और खंडवा में आरोपियों पर पूर्व में लूट, चोरी व डकैती करने का प्रकरण दर्ज है। एक आरोपी से देशी पिस्टल और एक आरोपी से चाकू जब्त किया है।

Google source verification

नर्मदानगर पुलिस को देर रात यह सफलता मिली है। मंगलवार रात में पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खिंची को सूचना मिली की कालिया देव जंगल में मोड पर घाट में चट्टान के पीछे कुछ लोग शराब पीकर डकैती की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी खिंची ने पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों की घेराबंदी की।

पुलिसकर्मियों ने आरोपी छगन सिंह पिता देवी सिंह निवासी ग्राम रामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर और उत्तम पिता शोभाराम निवासी ग्राम नंदाना को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपी छगन और उत्तम को नर्मदानगर थाने लाकर पूछताछ की गई। दोनों ने कबूल किया कि वे मार्ग से गुजरने वाली कार को हथियार के दम पर रोक कर डरा, धमकाकर लूट व डकैती करने की योजना बना रहे थे।

लूट व डकैती के पूर्व में भी अपराध

आरोपी उत्तम के विरुद्ध पूर्व में खंडवा एवं जिला देवास में लूट एवं डकैती की योजना बनाने के अपराध पंजीबद्ध है। इसी तरह से आरोपी छगन के विरुद्ध जिला सीहोर, इंदौर, खंडवा और देवास में लूट, डकैती, चोरी, आगजनी और मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपियों से पूछताछ में उनके फरार साथियों के बारे में जानकारी मिली है। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना नर्मदानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक खींची, सहायक उप निरीक्षक महेश श्रीवास्तव, आरक्षक पुरुषोत्तम पटेल, मायाराम आवासे, मायाराम जामले और प्रभु चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।