मुख्य आरोपी अमित पिता गौरीशंकर राठौर (37) निवासी हरदा व दूसरा आरोपी कृष्णपाल पिता अभय सिंह राठौर (24) निवासी मुंदी है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अमित इंदौर में ड्राइवरी कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात पीथमपुर में मुंदी के रहने वाले कृष्णपाल राठौर से हुई थी। इसके बाद से अमित बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। आरोपी अमित हरदा से ट्रेन में बैठकर खंडवा आकर बाइक चोरी कर रहा था। बाइक चोरी कर वह अपने दोस्त कृष्णपाल को दे देता। वह उसे 8 से 10 हजार रुपए में बेच रहा था।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया अमित
आरोपी अमित को तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज काम आए हैं। इंदिरा चौक और पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे से बाइक चुराई थी। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में अमित का चेहरा स्पष्ट रूप से नजर आया था। इस फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ अमित की तलाश में लग गए। पुलिस ने उसे बड़ा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार करना बताया है। आरोपी ने इंदौर से 6 और खंडवा से चार बाइक चोरी करना अभी तक कबूल किया है। बाइक चुराकर वह मुंदी से पुनासा के रास्ते भाग जाता था। उससे पूछताछ में कृष्णपाल का नाम पता चला था। इसके बाद पुलिस ने कृष्णपाल को गिरफ्तार किया है।
दो आरोपियों से कार जब्त
गुलमोहर कालोनी से 23 सितंबर की रात समद पिता कालू की कार क्रमांक एमपी 09-डीआर-2930 चोरी हुई थी। इस मामले में आरोपी अंकित पिता हरिशंकर विश्वकर्मा निवासी अंबिका नगर और आसिफ अली पिता नौशाद अली निवासी राजीव नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पुलिस ने कार जब्त की है। इस तरह से बाइक व कार चोरी के मामलों को सुलझाने में कोतवाली टीआइ अशोक सिंह चौहान, एएसआइ मनोज सोनी, प्रधान आरक्षक लतेश तोमर, अमर प्रजापत, सायबर सेल के जितेंद्र राठौर और विक्रम वर्मा की अहम भूमिका रही।