15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
बयान पर बवाल… ये मेरी सगी बहन है तो क्या मैं सरेआम चुंबन ले लूंगा… मंत्री शाह
Play video

बयान पर बवाल… ये मेरी सगी बहन है तो क्या मैं सरेआम चुंबन ले लूंगा… मंत्री शाह

-मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में विजय शाह ने दिया विवादित बयान

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 27, 2025

सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर हुई किरकिरी के बाद अब मंत्री विजय शाह ने एक ओर विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को सामाजिक न्याय विभाग के कार्यक्रम में शामिल विजय शाह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी सगी बहन है तो क्या मैं सरेआम चुंबल ले लूंगा। दरअसल मंत्री शाह हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के समर्थन में बोल रहे थे।

सेवा पखवाड़े के तहत जिला पंचायत में वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों को जरूरी उपकरण वितरण कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जब उनसे पूछा गया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका वडेरा गांधी को लेकर दिए बयान पर कितना सहमत है। इस पर मंत्री शाह ने पास बैठीं विधायक कंचन तनवे की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह मेरी सगी बहन भी है तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। ये हमारी संस्कृति नहीं है। हमारे रीति रिवाज, परंपरा ये सब नहीं सिखाते। आपकी संस्कृति है तो आप अपने घर में करें, चौराहे पर नहीं। इसके बाद मंत्री शाह उठकर चल दिए।

देश की बेटी का सम्मान नहीं करने वालों से ये ही उम्मीद
उस मंत्री के बारे में कहने का कोई मतलब ही नहीं। उस मंत्री ने शौर्य पराक्रम से देश का सीना चौड़ा करने वाली देश की बेटी को अपमानित करने वाले शब्द कहे। उनकी पार्टी की तो हिम्मत नहीं हुई, कोर्ट को मामला संज्ञान लेना पड़ा। केस में अभी भी निर्णय नहीं हुआ है। जो देश की बेटी का सम्मान नहीं कर सकते, वो भाई-बहन के निश्चल प्रेम को कैसे सम्मान दे सकते हैं।
प्रतिभा रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

मेरी जानकारी में नहीं
मंत्री विजय शाह ने क्या बयान दिया है, मेरी जानकारी में नहीं है। इस बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा।
राजपालसिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष