25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
वोट चोरी… जब राहुल गांधी को कर सकते हैं गिरफ्तार, तो हमें भी करो
Play video

वोट चोरी… जब राहुल गांधी को कर सकते हैं गिरफ्तार, तो हमें भी करो

-कोतवाली थाने में गिरफ्तारी देने पर अड़े कांग्रेसी, जमकर हंगामा -"वोट चोर गद्दी छोड़" को लेकर चुनाव आयोग को खूब कोसा
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 13, 2025

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोप के बाद हुई गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी मंगलवार को कोतवाली थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे। यहां पुलिस ने गिरफ्तारी लेने से मना किया तो कांग्रेसी कोतवाली के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। इसके साथ ही चुनाव आयोग, केंद्र सरकार को वोट चोर बताते हुए जमकर नारेबाजी की। करीब पौन घंटा चले हंगामे के बाद कांग्रेसी लौट गए।

कांग्रेसी मंगलवार सुबह 11.30 बजे कोतवाली थाने पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने कांग्रेसियों से कहा कि यह मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी तभी होगी, जब किसी अपराध का मामला दर्ज हो। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना तिवारी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। ये देश के लिए एक गंभीर खतरा है। हमारे नेता राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार पुलिस लगाकर सांसदों को रोक रही है। लोकतंत्र की आवाज कुचल रही है।

नजर आई कांग्रेस की गुटबाजी
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आई। एक दिन पूर्व ही कमलनाथ गुट के कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। वहीं, दूसरे दिन सुबह अरुण यादव गुट के कांग्रेसी ही नजर आए। मंगलवार को श्याम यादव, सुनील आर्य, जितेंद्र सिंह चौहान, नारायण तोमर, गजेंद्र सोलंकी, रामपाल सिंह सोलंकी, नानकराम बड़वाहे, राणा सज्जन सिंह, अशोक पटेल, सदाशिव भंवरीया, विकास व्यास, अर्श पाठकर, आलोक सिंह रावत, राजकुमार कैथवास, प्रेमांशु जैन, अय्यूब लाला, लव जोशी, वामनराव जाधव, सुरेंद्र सिंह मौर्य, प्रीतेश जैन, मुल्लू राठौर, मनोज मंडलोई, इकबाल कुरैशी, अहमद पटेल, दिव्यांश ओझा, राहुल वाघ, शराफत खान, असलम गौरी, मोईज खान, शब्बीर कादरी, रणधीर कैथवास, विनोद यादव, गुलशन अरोरा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।