26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
आबकारी विभाग की कुंभकरणी नींद कब खुलेगी, दो गांवों से महिलाएं फिर पहुंची अवैध शराब की शिकायत लेकर
Play video

आबकारी विभाग की कुंभकरणी नींद कब खुलेगी, दो गांवों से महिलाएं फिर पहुंची अवैध शराब की शिकायत लेकर

-कहा -गांव में बच्चे, बड़े सब शराबी, हो रहा गांव का माहौल खराब
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 03, 2025

अवैध शराब को लेकर हो रही लगातार शिकायतों के बाद भी आबकारी विभाग की कुंभकरणी नींद नहीं खुल रही है। हर मंगलवार बड़ी संख्या में महिलाएं अवैध शराब को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रही है और आश्वासन का घुंट पीकर लौट रही है। इस मंगलवार भी दो गांवों से आई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर का ज्ञापन सौंपा।

हंडियाखेड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम सीताबेड़ी से आई महिलाओं ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम अवैश शराब बिक रही है। अवैध शराब से न सिर्फ सामाजिक बुराईयों को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि ग्राम के युवाओंऔर किशोरों का भविष्य भी नशे की ओर बरबादी के रास्ते पर बढ़ रहा है। महिला रेशमबाई, सुनीताबाई, शोभा, मनीषा, रेखाबाई आदि ेने बताया कि अवैध शराब से आए दिन झगड़े, घरेलू हिंसा, अपराध जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे ग्राम की शांति व्यवस्था और सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

तीसरी बार पहुंची बलवाड़ा की महिलाएं
ग्राम बलवाड़ा से भी बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि किरण दांगोड़े के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब के कारण गांव में गरीब वर्ग की आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही है। लगातार तीसरी बार शिकायत करने आए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पिछले सप्ताह शिकायत की तो आबकारी विभाग गांव में पहुंचा, लेकिन यहां पहले से खबर होने पर कुछ नहीं मिला। आबकारी विभाग के जाते ही अवैध शराब बेचने वाले घर की महिलाओं ने किरण दांगोड़े पर हमला कर दिया। पुलिस से मदद मांगी तो कोई नहीं आया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अब अंतिम बार आवेदन निवेदन किया जा रहा है। इसके बाद आंदोलन ही आखरी रास्ता होगा। अपर कलेक्टर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।