3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मायके से 15 दिन बाद लौटी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

जिले में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सिर में कुल्हाड़ी से तीन वार किए, पीछे की तरफ से सिर फट गया था। हत्या के बाद शव को नाले के पास फेंक दिया। देर रात ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रेक से पुलिस ने शव बरामद किया है।

Google source verification

हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम दमदमा की घटना है। रविवार को गांव से कुछ दूर घुड़कई नाले में फूलवती पति रामप्रसाद (36) का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसमें शरीर का आधा हिस्सा पानी की अंदर और बाकी बाहर था। इसकी सूचना मिलने पर हरसूद थाने से एसआइ लीला बघेल और एएसआइ नरेंद्र वर्मा घटनास्थल पहुंचे थे। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान होने पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की फूलवती का पति रामप्रसाद भी गायब है। दोनों को दिन में सभी ने साथ में देखा था। इसके बाद पुलिस ने रामप्रसाद की तलाश की लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चला।

बेटे ने पिता के शव की शिनाख्त की
सोमवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली की बरूड- छनेरा के बीच रेलवे ट्रेक खंबा नंबर 614 के पास एक व्यक्ति शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर हरसूद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रामप्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र आकाश ने अपने पिता का टूटा हुआ मोबाइल, जो रेलवे ट्रेक से बरामद हुआ था उसे पहचान कर बताया कि शव उसके पिता रामप्रसाद का है। मोबाइल के वॉलपेपर पर आकाश की फोटो लगी हुई थी।

15 दिन बाद मायके से ससुराल आई थी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई की फूलवती बाई का मायका खिरकिया थाना क्षेत्र के पास एक गांव का है। वह 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। जहां से वह किसी ओर के साथ चली गई। करीब 15 दिन साथ रहने के बाद वह वापस अपने पति रामप्रसाद के पास दमदमा गांव आ आ गई। रविवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रामप्रसाद ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर तीन वार कर उसकी हत्या कर दी।

– चरित्र शंका के चलते विवाद में फूलवती की हत्या कर पति रामप्रसाद ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पीएम बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं। जांच में सामने आया है कि पत्नी की हत्या के बाद रामप्रसाद ने आत्मग्लानि के कारण स्वयं रेल्वे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की है। – मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक।