कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे हो रहे है। आपातकाल की विभिषिकाएं, जनता पर जो अत्याचार हुए थे, उनकी जानकारी जन जन तक पहुंचाना होगी। साथ ही आपातकाल में अत्याचार झेलने वाले मीसाबंदी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाए। यह बात भाजपा जिला प्रभारी इकबालसिंघ गांधी ने शुक्रवार को गौरीकुंज सभागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से गौरीकुंज में हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने की। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस, आपातकाल के 50 साल पूरे होन पर मीसाबंदी सम्मान, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आगामी कार्यक्रमों में बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठजन, मीडिया संगोष्ठी, पौधरोपण के आयोजनों को मंडल और बूथ स्तर तक कराने की बात कही। इस अवसर पर विधायक नारायण पटेल, विधायक छाया मोरे, जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, ममता बोरसे, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, कैलाश पाटीदार, दिनेश पालीवाल, अरुणसिंह मुन्ना, त्रिलोक पटेल, आशीष चटकेले, अमर यादव, श्यामसिंह मौर्य, दशरथ कलमे, मंगलेशसिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष त्रय प्रदीप जाधव, स्नेहा पाराशर, रोहित मिश्रा सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश तिवारी ने किया।