24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
बांग्लादेश से आई महिला ने कमर में बांध रखी थीं 1.30 करोड़ के सोने की पट्टियां बीएसएफ से नहीं बच पाई
Play video

बांग्लादेश से आई महिला ने कमर में बांध रखी थीं 1.30 करोड़ के सोने की पट्टियां बीएसएफ से नहीं बच पाई

इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट पेट्रापोल में तैनात बीएसएफ की सतर्क महिला जवानों ने बांग्लादेशी महिला तस्कर की कोशिश नाकाम करते हुए कमर में बांध कर लाए जा रहे सोने की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 28 Apr 2023, 8:40 PM IST

कोलकाता. इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट पेट्रापोल में तैनात बीएसएफ की सतर्क महिला जवानों ने बांग्लादेशी महिला तस्कर की कोशिश नाकाम करते हुए कमर में बांध कर लाए जा रहे सोने की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। महिला के पास से 2.145 किलो वजन की सोने की 27 विभिन्न प्रकार की पट्टियां बरामद की गई हैं। जिनका अनुमानित मूल्य 1.३9 करोड़ है। बीसएसफ ने जब्त सोने के साथ तस्करी की आरोपी को पेट्रापोल कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।
——–
चटगांव की महिला बारासात में डिलीवरी
बीएसएफ के हत्थे चढ़ी महिला का नाम मनिका धर (३४) है। वह बांग्लादेश के चटगांव की निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे सोने की पट्टियों की यह खेप बांग्लादेशी निवासी सुमन धर ने सौंपी थी। उसे यह खेप बारासात में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपने था। इस काम के एवज में उसे दो हजार रूपए मिलते।
———
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर-
दक्षिण बंगाल सीमांत बीएसएफ की ओर से सोने की तस्करी से संबंधित सूचना देने के लिए सीमा साथी हेल्प लाइन नं. 14419 जारी किया गया है। इसके साथ ही 9903472227 नंबर पर वाट्सऐप संदेश भेजकर तस्करी की जानकारी दी जा सकती है। बीएसएफ के मुताबिक पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
——————–

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल