24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव
मासूम की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर नदारद, बरामदे में रखे शव के पास बैठे रहे परिजन, देखें Video
Play video

मासूम की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर नदारद, बरामदे में रखे शव के पास बैठे रहे परिजन, देखें Video

Kondagaon News: कोंडागांव जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मर्दापाल सेक्टर के पदेली आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह एक मासूम बच्ची की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
Google source verification

CG News: कोंडागांव जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मर्दापाल सेक्टर के पदेली आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह एक मासूम बच्ची की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन मृत बच्ची को लेकर दोपहर लगभग 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम (पीएम) जल्द से जल्द हो जाएगा और वे अपनी बच्ची का अंतिम संस्कार कर पाएंगे। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

परिजनों के मुताबिक, घंटों डॉक्टर का इंतजार करने के बाद भी पीएम नहीं हुआ। मजबूरी में परिजनों ने शव को अस्पताल के बरामदे में रखा और पूरी रात वहीं बैठकर गुजारी। गुरुवार की रातभर अस्पताल परिसर में मातम पसरा रहा। परिजनों का दर्द देख ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां जुट गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।

आखिरकार शुक्रवार सुबह बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में लापरवाह जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से पीड़ित परिवार की पीड़ा और बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में तत्काल डॉक्टर और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी और परिवार को ऐसी यातना न झेलनी पड़े।