हाथों की रेखाओं में विज्ञान बसता है। ये किसी भी व्यक्ति के जीवन का सार होता है, लकीरें केवल लकीरें नहीं , जीवन की दिशा और दशा तय करती है। हथेली की रेखाओं और उंगलियों को देखकर यह जान सकते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव, गुण और सबसे महत्वपूर्ण चीज की उसकी मृत्यु किस तरह होगी। ज्योतिषाचार्य अमित शास्त्री आपको बता रहें हैं कि आपके हाथ की कौनसी रेखा क्या संदेश दे रही है।
दुख दर्दों से होगा सामना
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति के दोनों हाथों के मंगल मैदान में एक-एक नक्षत्र बना हो तो उसको मृत्यु के समय काफी कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

रोगों से हो सकती है मृत्यु
अगर व्यक्ति के हथेली पर मंगल मैदान में चंद्र-आकृति मस्तक रेखा को स्पर्श करते हुए जा रही है तो ऐसे जातक की मृत्यु रोग द्वारा हो सकती है। मृत्यु के समय ऐसे व्यक्ति को काफी बीमारियां होती हैं।
भाग्यशाली होते है..
अगर किसी की हथेली पर हृदय रेखा के अंत में कमल का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है, उसकी मृत्यु तीर्थ स्थान पर होती है। वह व्यक्ति भगवान के दर्शन करते हुए काल के गाल में समाता है।
नहीं मिलती मुक्ति..
अगर व्यक्ति के हथेली पर घुमावदार मस्तक रेखा पर नक्षत्र ऊपरी चंद्र पर्वत पर हो तो ऐसे जातक की मृत्यु अपने जन्म स्थान से दूर होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित होकर ही मृत्यु को प्राप्त करता है।

पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, किडनी ट्रांसप्लांट के
लिए रखे 20 लाख रुपए व 35 तोला सोना चुराया
नहीं मिलती शांति
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर व्यक्ति के हथेली पर मस्तक रेखा दोनों हाथों में शनि के नीचे टूटी हुई हो तो ऐसे जातक की मृत्यु धन के अभाव में होती है। मृत्यु के दौरान ऐसे व्यक्ति को शांति नहीं मिलती है।
तीर्थ में होते हैं उस समय
शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर चंद्रमा और गुरु पर्वत अच्छे मनोहर हों तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु भी किसी तीर्थ में होती है। उसका जीवन ईश्वर भक्ति में होता है।