
नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला ने नहर में छलांग लगाने से पहले अपने जेठ को फोन किया और कहा बेटे का ध्यान रखना मैं जा रही हूं। जेठ कुछ पूछना चाहता उससे पहले ही फोन बंद कर दिया। कुछ समझ पाते इतने में ही नहर में कूदने की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें: हनी ट्रेप मामले में दो महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
मृतका कोमल के जेठ शंकर लाल ने बताया कि वह पति की मौत के बाद से तनाव में थी। सोमवार को दोपहर में घर से निकली थी और थेगडा नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। कोमल ने ऐसा क्यों किया परिजन कुछ समझ नहीं पाए। कोमल (32) बॉम्बे योजना की रहने वाली थी। उसके 13 साल का बेटा है जो 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
यह भी पढ़ें: Murder: ढ़ाडदेवी के जंगल में पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या
शंकरलाल ने बताया कि उसका भाई व कोमल का पति संजय पुरानी सब्जीमंडी इलाके में चाय की दुकान लगाता था। संजय ने 3 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद से कोमल तनाव में रहती थी। सोमवार को 4.17 मिनट पर कोमल ने फोन किया और कहा बच्चे का ध्यान रखना मैं जा रही हूं। उसने ये बात कहकर फोन काट दिया। उसे बार बार फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। 15-20 मिनट बाद तो कोमल के नहर में कूदने की सूचना मिल गई। कोमल तनाव में चल रही थी। इस कारण कुछ समय से उसकी मां भी साथ रहने लगी थी। उसे कम्प्यूटर सीखने की सलाह दी थी। 15-20 दिन से दादाबाड़ी इलाके में कम्प्यूटर सीखने आने लगी थी। सोमवार को साढ़े 3 बजे करीब घर से निकली थी, लेकिन कम्प्यूटर सेंटर पर नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: टक्कर से कार के बोनट पर लटका पुलिसकर्मी, चालक ने दौड़ाई कार
उद्योग नगर थाना एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।