10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
एमबीएस हास्पिटल में वेंटिलेटर पर भर्ती महिला की आंख को चूहे ने कुतरा
Play video

एमबीएस हास्पिटल में वेंटिलेटर पर भर्ती महिला की आंख को चूहे ने कुतरा

कोटा मेडिकल कॉलेज के महाराव भीमसिंह अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट वार्ड में आईसीयू में भर्ती महिला मरीज की पलकों को ही चूहा कुतर गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने की पूरी कोशिश में लगा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 17 May 2022, 3:20 PM IST

कोटा मेडिकल कॉलेज के महाराव भीमसिंह अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट वार्ड में आईसीयू में भर्ती महिला मरीज की पलकों को ही चूहा कुतर गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने की पूरी कोशिश में लगा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आईसीयू में तो चूहा है ही नहीं। साथ ही इस प्रकरण की जांच कराने की बात भी कर रहा है। दूसरी ओर महिला मरीज के परिजनों का दावा है कि उसकी आंख पर चूहा ही था।

महिला मरीज 28 वर्षीय रूपवती पिछले 46 दिनों से एमबीएस अस्पताल के न्यूरो स्ट्रोक यूनिट में भर्ती है। उसका पूरा शरीर पेरेलाइज है। वह शरीर का कोई हिस्सा हिला नहीं सकती ओर बोल भी नहीं सकती है। महिला के पति देवेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि सोमवार देर रात 3 बजे वह पत्नी के पास ही आईसीयू में था। उसकी दाईं आंख की पलकों को चूहा कुतर गया। पत्नी ने थोड़ी हलचल की गर्दन को हिलाया, तब उनकी नींद टूटी। उन्होंने देखा तो आंखों में से खून टपक रहा था और उसने इस संबंध में चिकित्सकों से बात की।