9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
गाड़िया लुहारों की टापरी में दम्पति कर रहा ‘टिक टॉक ‘ पर धमाल, लाखों लोग हुए इनके दीवाने
Play video

गाड़िया लुहारों की टापरी में दम्पति कर रहा ‘टिक टॉक ‘ पर धमाल, लाखों लोग हुए इनके दीवाने

सोशल मीडिया के टिक-टॉक एप पर कमाल दिखा रहे ये दम्पति, देखिये वीडियो
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Nov 06, 2019

नैनवां. कस्बे के जजावर मोड पर गाडिया लुहारों की टापरियों में रहने वाले दम्पती सोशल मीडिया के टिक-टॉक एप पर कमाल दिखा रहे हैं। स्थानीय निवासी हंसराज गुर्जर 22 और उसकी पत्नी सोना टिक-टॉक एप पर चर्चित बने हुए हैं। हंसराज बारहवीं पास और उसकी पत्नी अनपढ़ है। टापरियों में बैठकर सोशल मीडिया पर चलने वाले गानों से ही अभिनय करना सीख गए।

मेडिकल कॉलेज में शरीर विज्ञान से पहले पढ़नी पड़ती थी उर्दू…देखिये सवा सौ साल पहले चिकित्सा विज्ञान की पुस्तकें

एक वर्ष से टिक-टॉक पर फिल्मी गीतों पर अभिनय कर बनाए वीडियो लोगों को इतने पसंद आ रहे है कि उनके एक लाख 12 हजार लोग फॉलोवर बन चुके हैं और 15 लाख लोग वीडियो को लाइक्स कर चुके है। दम्पती अब तक 291 गीतों पर वीडियो बना चुके हैं।

शहर का पहला पॉलीथिन मुक्त मंदिर बना ‘नीलकंठ महादेव’

उसमें सबसे ज्यादा मैं दुनिया से चला जाऊंगा… गीत पर बनाया वीडियो लोकप्रिय रहा है। इसे 31 लाख लोग देख चुके हैं और तीन लाख 53 हजार लाइक्स कर चुके है। एप पर दोनों ने वादा है वादा…गीत पर अभिनय का पहला वीडियो डाला था। जिसको 32 लाख लोगों ने देखा था और दो लाख 6 4 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।


इस तरह आया आइडिया
हंसराज ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। दक्षिण भारत के अभिनेता अलु अर्जुन का टिक-टॉक एप पर अभिनय देखा तो उसके मन में आया कि ऐसी कला तो मैं भी दिखा सकता हूं। पहले पत्नी को टिक-टॉक के लिए अभिनय करना सिखाया। उसके बाद दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे।

टिक-टॉक पर अब तक उनके एक लाख 12 हजार फॉलोवर हो चुके हैं।, जो लगातार उत्साहवर्धन करते रहते हैं। पिता सरदार लुहार भी उनके बेटे बहु के फ्रेंन हो चुके हैं।