5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम: कोटा है स्मार्ट, इसे हीरे तराशना का हुनर: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को अपना कर्तव्य याद दिलाया। उन्होंने कहा कि आपकी रक्षा के लिए सीमा पर जवान शहीद हो जाते हैं। जहां हम आधे घंटे खड़े नहीं रह सकते, सैनिक वहां 24 घंटे तैनात रहते हैं। हमें स्वयं के बारे में सोचने के साथ-साथ देश की उन्नति में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के बारे में सोचना चाहिए।  

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jan 08, 2023

जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को अपना कर्तव्य याद दिलाया। उन्होंने कहा कि आपकी रक्षा के लिए सीमा पर जवान शहीद हो जाते हैं। जहां हम आधे घंटे खड़े नहीं रह सकते, सैनिक वहां 24 घंटे तैनात रहते हैं। हमें स्वयं के बारे में सोचने के साथ-साथ देश की उन्नति में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के बारे में सोचना चाहिए। दूसरों के लिए कुछ करने की सोच रखें।
उन्होंने कहा कि कोटा मेरी नजर में ऐसा शहर है जो स्मार्ट है, जो हीरे तराशना जानता है। कोटा ने शिक्षा का महत्व समझा। देश के नामी आईआईटी और मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए विद्यार्थियों को जो चाहिए, वो कोटा देता है। कोटा ये जानता है कि स्कूल की शिक्षा और इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए होने वाली परीक्षाओं की शिक्षा में कितना अंतर है।

इसे कैसे पूरा करना है। यहां के लोगों ने विद्यार्थियों के लिए वो सबकुछ विकसित किया है, जो उन्हें चाहिए। यही कारण है कि देशभर से स्टूडेंट्स यहां आते हैं। ये बच्चे प्रतिभावान भी होते हैं, लेकिन इन्हें तराशने की आवश्यकता होती है और यही कोटा करता है। इसमें मेहनत है, अध्ययन है और स्मार्टनेस है। इसलिए देश के हर राज्य से स्टूडेंट्स कोटा में हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वित्त मंत्री का कोटा आना सौभाग्य है। वित्त मंत्री हमेशा प्रेरणास्रोत रही हैं और यह कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा साबित होगा।
इससे पहले समरस ऑडिटोरियम में दीप प्रज्जवलन के बाद कोचिंग सिटी कोटा की ओर से उनका स्वागत किया गया। एलन की मातुश्री कृष्णादेवी मानधना ने उपर्णा पहनाकर और बुके देकर, निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व बृजेश माहेश्वरी ने बड़ा हार पहनाकर स्वागत किया। मोशन एजुकेशन के निदेशक नितिन विजय, कॅरियर पाइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी ने भी केन्द्रीय वित्त मंत्री का सम्मान किया। संचालन अमित अरोड़ा ने किया।

शहीदों के बच्चों का सम्मान
कार्यक्रम में शहीदों के बच्चों का सम्मान भी हुआ। एक-एक विद्यार्थी मंच पर आया, केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें उपर्णा पहनाया। बच्चों ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कुछ बच्चों से निर्मला सीतारमण ने बातचीत भी की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बच्चों को उपर्णा पहनाया और उनके साथ फोटो ली। कार्यक्रम में राजेश रत्न, प्रिया कुमारी, प्रीति सिंह, कौशल पूनिया, नुपूर, सुमित शर्मा, छवि एवं अंकिता सिंह को सम्मानित किया।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/finance-minister-sitharaman-first-visit-to-rajasthan-join-the-credit-outreach-program-7966290/

सड़क किनारे खड़े विद्यार्थियों से मिले
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची। एलन समुन्नत कैम्पस में दोनों तरफ हाथों में तिरंगे झंडे लिए खड़े विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े विद्यार्थियों को देख निर्मला सीतारमण उनके बीच चली गई और उनसे बातचीत की, हालचाल पूछे और कोटा के बारे में जाना।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/union-finance-minister-encouraged-the-coaching-students-answered-each-7966362/

बताओ, कौन कहां से है ?
केन्द्रीय मंत्री ने जब विद्यार्थियों से संवाद किया तो उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कोटा मिनी इंडिया है, तो बताओ कौन कहां से है ? उन्होंने हाथ उठाकर बोलने को कहा, इस पर केन्द्रीय मंत्री ने लगभग सभी राज्यों के नाम लिए और हर राज्य के बच्चों ने हाथ उठाकर उपस्थित दर्ज करवाई। सबसे ज्यादा बिहार और उत्तर प्रदेश के बच्चों ने अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया।