8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में वित्त मंत्री सीतारमण का पहला दौरा, क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में होंगी शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वित्त मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण का राजस्थान में पहला दौरा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Jan 2023, 12:26 PM IST

photo_6183975431716319895_x.jpg

कोटा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वित्त मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण का राजस्थान में पहला दौरा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। कोटा के कोचिंग छात्रों के साथ निर्मला सीतारमण बातचीत करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से कोटा में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

राजस्थान में पहली बार हो रहा है यह कार्यक्रम केंद्रीय वित्त मंत्रालय देश भर में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें राजस्थान के सरकारी अधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीन दिनों तक कोटा में कर्जदाताओं की जानकारी जुटाई थी। इस कार्यक्रम में पशुपालकों व स्ट्रीटवेंडर्स को लोन वितरित किया जाएगा। कोटा के दशहरा मैदान में विशाल लोन वितरण मेला आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की सियासत पर खामोश सचिन पायलट ने की पतंगबाजी

इस कार्यक्रम में राजस्थान के स्ट्रीट वेंडर्स, लघु उद्यमी, पशुपालक सभी लाभान्वित होंगे। यह कार्यक्रम छोटे व्यापारियों को सीधे लोन उपलब्ध कराने का काम करेगा। इस आयोजन में पीएम स्वनिधि योजना और मुद्रा योजना के तहत सरकार लोगों को सस्ती ब्याज दरों पर बैंकों से लोन मुहैया कराएगी।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में 5जी सर्विस शुरू, जानिए इसके फायदे और नुकसान

इस आयोजन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंडअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य लोन के प्रवाह को बढ़ाना है।