5G तकनीक में स्मार्ट होम डिवाइस, कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट टीवी सहित अनगिनत उपकरण इंटरनेट से जुड़ेंगे जो कि डेटा सुरक्षा के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। तेज इंटरनेट स्पीड साइबर अपराधियों को भी तेजी से साइबर अटैक करने में मदद करेगी। इसलिए इंटरनेट यूज करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी यूजर्स को भारी पड़ सकती है। ऐसे में हमें पहले से अधिक सतर्क रहना होगा।