मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना उस समय देखा था जब वे प्रधानमंत्री थे। आज कम्प्यूटर, मोबाइल से तकनीक की क्रांति आ चुकी है। एक समय था जब हमारे देश को कम्प्यूटर देने के लिए दूसरे देशों ने मना किया था। उसके बाद राजीव गांधी ने हमारे देश में ही कम्प्यूटर विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उस समय यह माहौल बनाया गया कि यदि कम्प्यूटर आ गया तो देश में बेरोजगारी आ जाएगी। सांसद बैलगाड़ी से संसद में पहुंचें थे। आज हकीकत दूसरी सामने आ रही है। कहीं भी बेरोजगारी नहीं हुई है। यह राजीव गांधी की दूरदृष्टि थी, जिसके कारण आज देश में आईटी की क्रांति आ चुकी है।