कोटा. चैत्र कृष्ण दशमी पर महिलाओं ने घर की अच्छी दशा के लिए शुक्रवार को दशामाता का व्रत रखा व पूजन किया। व्रत पूजन कर महिलाओें ने दानपुण्य किए व कथा सुन बड़ी-बूढ़ी महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
महिलाओं ने तुलसी व पीपल का पूजन कर सुख समृदि्ध व परिवार में खुशहाली की कामना की। शहर में जगह -जगह मंदिरों में महिलाएं सामूहिक रूप से पूजन करती नजर आई। इस दौरान छावनी रामचन्द्रपुरा िस्थत राधाकृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं पूजन करने पहुंची। मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा में दशामाता व्रत की कथा सुनाई।
वंदना कंवर ने बताया कि सुख-समृदि्ध व खुशहाली के लिए दशा माता का पूजन करते हैं। महिला चिंता बाई ने बताया कि यह व्रत राजा नल-दमयंती से जुड़ा हुआ है। महिलाएं व्रत कर एक समय भोजन करती है। भोजन में मीठा जरूर ग्रहण करती है। जंक्शन िस्थत राम मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने दशा माता व्रत का पूजन किया। श्री राम मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री परमानंद शर्मा ने बताया कि यह व्रत चैत्र मास कृष्ण पक्ष की दशमी को किया जाता है। दशा माता का व्रत व पूजन कर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए 10 गांठ का डोरा गले में धारण करती है। ललिता, पार्वती व मंजू देवी ने कथा कही व महिलाओं को डोरा भेंट किया।