2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को वाटर कैनन से चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी
Play video

प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को वाटर कैनन से चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी

खेती बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन के तहत बुधवार को बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट तक जाने से रोकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी।
Google source verification

खेती बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन के तहत बुधवार को बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट तक जाने से रोकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: बग्गी पर निकाली जाएगी 39 कन्याओं की निकासी

हिंडोली विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में खेती बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बूंदी के आजाद पार्क में एकत्र हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस लवाजमा तैनात कर रखा था। कार्यकर्ता एकत्र होने के बाद पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर बढऩे लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दो जगह बेरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जैसे ही बेरिकेडिंग को तोड़ा तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस में बिठाकर पुलिस लाइन लेजाकर छोड़ दिया।