1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाने के इस तरह के हथकंडे अपनाता था आरटीयू कोटा का प्रोफेसर….
Play video

छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाने के इस तरह के हथकंडे अपनाता था आरटीयू कोटा का प्रोफेसर….

उसके सहयोगी बिलौलिए छात्र अर्पित ने प्रोफेसर एक और छात्रा को लिया था झांसे में
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 22 Dec 2022, 3:28 PM IST

कोटा. राजस्थान तकनीकी विवि में पास करने के लिए छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस में एक छात्रा के मामला दर्ज करवाने के बाद एक अन्य छात्रा सामने आई और पुलिस को परिवाद सौंपा।

परिवाद में बताया कि आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैसे दबाव डालता था। साथ ही आरोप लगाया कि छात्राओं को शिकंजे में लेने के लिए प्रोफेसर ने उसकी कारए शॉपिंग कराने के लिए क्रेडिट कार्ड तक भी सहयोगी छात्र अर्पित को मुहैया करवा दिए थे। यहीं नहीं छात्रा की टेस्ट की कॉपी भी अर्पित को दे दी थी। उधरए पुलिस छात्राओं की शिकायतों व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की भी जांच कर रही है।
छात्रा को उसकी ही एक सहपाठी छात्रा व अर्पित ने आकर फेल होने की जानकारी दी थी। कहा था कि तेरे प्रोजेक्ट एवं पेपर में बैक है। इसके लिए सहपाठी छात्रा ने अर्पित से बात करने को कहा था। इसके बाद अर्पित उसे यूनिवर्सिटी के बाहर लेकर गया और प्रोफेसर की कार में बिठा दिया। वहां कहा कि वह ही प्रोफेसर गिरीश परमार के सारे काम करता है। प्रोफेसर ने कहा है कि तुझे लेकर आऊं। इस दौरान छात्रा ने अपने मोबाइल की रिकार्डिंग शुरू की तो अर्पित को पता चल गया। इस पर अर्पित ने कहा कि तुझे ही पास नहीं होना तो मैं क्या कर सकता हूं। छात्रा ने अर्पित से पूछा कि वह कैसे पास करवाएगा। इस पर अर्पित ने कहा कि सरए तेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। उन्होंने तेरे लिए क्रेडिट कार्ड भी भेजा है और मुझसे कहा है कि तुझे शापिंग करवा लाऊं।

कार में ही रखी थी छात्रा की टेस्ट कॉपी

कार में ही अर्पित ने छात्रा को उसके टेस्ट की कॉपी निकाल कर दिखा दी। कहा कि तुम अपनी कॉपी भर सकती हो और पास हो सकती हो। बस जो सर ने डिमाण्ड रखी हैए उसे पूरा कर दो। छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो अर्पित ने कह दिया कि तुझे अब कोई पास नहीं करवा सकता। तेरी डिग्री चार साल की जगह 8 साल की में भी पूरी नहीं होगी। तुझे एक आखिरी चांस देता हूं। अर्पित ने कई दिनों तक इस बात के लिए छात्रा पर दबाव बनाया था। कहा था कि सोच लेए एक बार की ही बात है। सर ने पहले भी ऐसे ही कई लड़कियों को पास किया है। उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिए हैंए तुम भी गिफ्ट पा सकती हो।