3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

पायलट बोले..अपने ही लोगों से झूठ बोल रही मुख्यमंत्री राजे, देखो ये क्या कह रहे…

Rahul in rajasthan : इस बार चुनाव में असत्य पर सत्य की जीत होगी, पाप का नाश होगा और धोखा देने वालों को जनता भगाएगी।

Google source verification

कोटा/झालावाड़। भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े सेनापति ने को मैदान में उतार दिया। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गंाधी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ पहुंचे। यहां कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर एकता का परिचय दिया। सभा को कागं्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भी संबोधित किया। सचिन ने यहां रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। इनके नेता मुद्दे की बात नहीं करते है। राजस्थान में हर रोज 8-10 महिला,बच्चियों के साथ रेप होता है। 150 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है, ज्यादातर मामले हाड़ौती के है।

राजस्थान का रण : ‘ वे कहते थे प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार बनाइये लेकिन चौकीदार तो…’

झूठ बोल रही मुख्यमंत्री राजे
पायलट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री यह प्रचार कर रही हैं कि झालरापाटन में 17 हजार करोड़ रुपए खर्च करके विकास किया है जबकि वहां के कलक्टर ने यह लिखकर भेजा है कि झालावाड़ को अति पिछड़ा जिला घोषित किया जाए। लिखित रूप से कहा, यहां शिक्षा, बिजली, सड़क जैसी सुविधाओं का अभाव है और महिलाएं नहीं पढ़ पाई हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री सफेद झूठ बोल रही हैं। यदि विकास किया होता तो झालावाड़ को अति पिछड़े जिलों में शामिल कराने की क्या जरूरत है। इस बार चुनाव में असत्य पर सत्य की जीत होगी, पाप का नाश होगा और धोखा देने वालों को जनता भगाएगी।

Rajasthan Ka Ran : मीडिया और पुलिस के लिए राहुल ने कही बड़ी बात..ये हमारे खिलाफ लिखते है…

मुख्यमंत्री से नाराज है जनता
पायलट ने कहा कि प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री से नाराज है और मुख्यमंत्री विधायकों को मोहरा बना रही हैं। सरकार की पूरी पावर सीएम कार्यालय में रही, ऐसे में कोई काम भी कैसे कर पाता। उन्होंने कहा, राज्य में जितने किसानों ने आत्महत्याएं की हैं, उनमें आधे हाड़ौती के हैं, जहां से मुख्यमंत्री निर्वाचित होकर जाती हैं। इसलिए सरकार को बेनकाब करने के लिए जवाबदेही तय करने के लिए और आने वाले समय में कांग्रेस किसानों के संकट का निवारण करने का काम करेगी।
यह विश्वास दिलाने के लिए राहुल गांधी झालावाड़ आए है।