9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा

भीषण गर्मी का टॉर्चर: कोटा में 8 साल बाद रेकॉर्ड हुआ 48.2 डिग्री पारा

हाड़ौती अंचल में नौतपा जमकर तप रहा है। तीसरे दिन सोमवार को गर्मी का भीषण टॉर्चर देखने को मिला। कोटा में 8 साल बाद अधिकतम तापमान 48.2 रेकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले 2016 में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

May 28, 2024

हाड़ौती अंचल में नौतपा जमकर तप रहा है। तीसरे दिन सोमवार को गर्मी का भीषण टॉर्चर देखने को मिला। कोटा में 8 साल बाद अधिकतम तापमान 48.2 रेकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले 2016 में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर होते-होते तो भीषण गर्मी का टॉर्चर देखने को मिला। गर्मी ने ऐसी आग उगली कि जैसे कि कोई ज्वालामुखी तप रहा हो, आसमान से मानों अंगारे बरस रहे। धरती भी भट्टी की तरह तपती रही।

लोग मुंह पर साफी बांधकर व ओढ़कर ही बाहर निकल रहे। तेज गति से गर्म हवा चलने से वाहनों पर लू के थपेड़े जमकर पड़े। सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। गर्म हवा के झोंके रात तक चलने से राते भी गर्म रही। कोटा का अधिकतम तापमान 48.2 व न्यूनतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी रफ्तार से गर्म हवा चली। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पारा 48 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

रिकॉर्ड गर्मी, पारे ने छुआ 48 का आंकड़ा
बारां. प्रचंड गर्मी धीरे-धीरे जानलेवा रूप ले रही है। सोमवार को तापमान 48 डिग्री के आंकड़े को छू गया। लगातार दूसरे दिन यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान भी पिछले दिन के मुकाबले बढ़कर 35 डिग्री रहा।
झालावाड़ में सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 47 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले साल 27 मई को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था, यानि इस साल 9 डिग्री अधिक तापमान है।

कोटा का पिछले 8 साल का तापमान
2023- 45.4
2022- 47.2
2021- 43.3
2020- 47.4
2019- 45.6
2018- 46.5
2017- 47.2

2016- 48.2