30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मौसी से मिलने कोटा से बूंदी पहुंचा युवक की एनीकट में डूबने से दर्दनाक मौत, बहनों की चित्कार से कांप उठा कलेजा
Play video

मौसी से मिलने कोटा से बूंदी पहुंचा युवक की एनीकट में डूबने से दर्दनाक मौत, बहनों की चित्कार से कांप उठा कलेजा

Youth drowned in Anicut: मौसी से मिलने कोटा से बूंदी पहुंचा युवक एनीकट में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 31 Aug 2019, 3:56 PM IST

कोटा. बूंदी जिले के हिंडौली कस्बे स्थित एनीकट में नहाते समय कोटा के दो युवक बह गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। कोटा से मृतक के परिजन बूंदी के लिए रवाना हो गए हैं।

Read More: स्कूल जा रहा बालक पुलिया पार करते समय गरजना नदी में बहा, 2 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार कोटा के महावीर नगर तृतीय निवासी अंकित वर्मा (२७) अपने दोस्त के साथ शनिवार सुबह अपनी मौसी से मिलने बूंदी के हिंडौली कस्बे में गया था। जहां दोपहर को वह ममेरी बहनों के साथ खेत पर चला गया। वहां बहने खेत में चारा काटने लग गईं और दोनों युवक पास ही स्थित एनीकट में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुन खेत पर काम कर रही बहनें और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने पानी में कूद पड़े। तब तक दोनों बहाव में काफी दूर तक बह गए। काफी मशक्कत के बाद दूसरे युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन अंकित को नहीं बचा पाए। थोड़ी ही दूर अंकित का शव नजर आया। जिसे निकाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: बूंदी में देर रात 2 मंजिला खण्डर भवन 2 मकानों पर गिरा, बाल-बाल बची 10 लोगों की जान, दहशत में परिवार

परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बूरा हाल हो गया। वहीं, मौसी व बहनों की चित्कार से लोगों का कलेजा कांप उठा।