13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइफस्टाइल
Play video

ऑटो से जा रही लड़कियों को बाइक दौड़ा कर लड़कों ने रोका, फिर…

ऑटो से जा रही लड़कियों को बाइक दौड़ा कर लड़कों ने रोका, फिर…

Google source verification

image

manish bhati

Aug 05, 2017

 ऑटो से जा रही लड़कियों को बाइक दौड़ा कर लड़कों ने रोका, फिर…

हैदराबाद में कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम हैदराबाद में दो लड़कियां ऑटो रिक्शा में सवार होकर इस दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ दतमीजी की। सायबराबाद पुलिस ने लड़कियों का पीछा करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कॉलेज में पढ़ने वाली दोनों स्टूडेंट्स शॉपिंग के लिए ऑटो रिक्शा से जा रही थी। उस दौरान कम से कम 6 लोगों ने बाइक से कुछ किलोमीटर उनका पीछा किया और उसके बाद आटो रिक्शा रोक लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ड्राइवर को जबरन आटो से उतार दिया और लड़कियों के साथ गालीगलौज की। दोनों लड़कियों में से एक लड़की ने इस पूरी घटना को अपने फोन में कैद कर लिया। मामला उस समय सामने आया जब कुछ स्थानीय टीवी चैनलों पर इस घटना का फुटेज चला। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो लड़के बाइक पर सवार होकर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुछ लड़के आटो में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और लड़कियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लड़की आरोपी से ऑटो रिक्शा से उतरने के लिए कहती है। जिसके बाद आरोपी भड़क जाता है और गालीगलौज करने लगता है।

कानून-व्यवस्था के तमाम दावों के बीच भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाओं को आए दिन इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर हालत जस की तस बनी हुई है। देश के करीब हर किस्से में इस तरह की वारदात सामने आती रहती है।