CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य रामकिंकर जी महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के मूल्यों, प्रभु श्री राम के आदर्शों और मर्यादाओं के लिए समर्पित रहा। नकी व्याख्याएं और चिंतन अनूठी थी, जो सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि लकीर का फकीर जो बनता है वह साधारण होता है, लेकिन लीक से हटकर जो विशिष्ट कार्य करता है, वही विशिष्ट होता है, वही महापुरुष होता है।