3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
डायबिटीज के रोगी हों या फिर हों डाइटिंग पर, बनाएं करारे सूजी के पराठे, नहीं बढ़ेगा वजन
Play video

डायबिटीज के रोगी हों या फिर हों डाइटिंग पर, बनाएं करारे सूजी के पराठे, नहीं बढ़ेगा वजन

सूजी डाइटिंग करने वालों को एनर्जी देती है, ये डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है

Google source verification

लखनऊ. सुबह के नाश्ते की शुरुआत अगर पराठे से न हो तो लगता है जैसे कुछ खाया ही नहीं। यूं तो पराठों में आलू के पराठे ने महारत हासिल की है लेकिन अगर आप इससे बोर हो गए हैं या फिर कुछ अलग किस्म के पराठे ट्राई करना चाहते हैं तो आप बना सकते हैं सूजी का पराठा। वैसे पराठा तो टेस्टी होता ही है लेकिन अगर इसमें सूजी का तड़का लग जाए तो फिर बात ही क्या। ये पराठा स्वाद के साथ-साथ आपको सेहत भी देगा क्योंकि सूजी में कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो हमारे लिए फायदेमंद है। सूजी डाइटिंग करने वालों को एनर्जी देती है, ये डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है। सूजी मांसपेशियों और एनिमिया रोगियों के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

पत्रिका के स्पेशल सेगमेंट टेस्टी-टेस्टी में लखनऊ की अंजू पांडे, जो कि पेशे से गायिका हैं और मारवेल्स बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुकी हैं, हमें सूजी के पराठे बनाना सिखाएंगी। लेकिन सूजी के पराठे से पहले आइये जानते हैं सूजी के फायदों के बारे में।

– सूजी का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है।

– अगर आप डायट पर हैं तो सूजी को अपनी डाइट में शमिल कर सकते हैं। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है।

– सूजी दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।

– सूजी में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे लोग जो एनीमिया ग्रसित हों उन्हें सूजी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसे खाने से खून की कमी दूर होती है।

– सूजी में फैट और काल्सेट्रोल बिल्‍कुल भी नहीं होता इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्‍छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: घर में बाहर का खाना, बनाएं ऐसा चिली पनीर, मिलेगा होटल जैसा स्वाद