11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी पर कुछ ही वर्षो में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं : सुनील बंसल
Play video

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कुछ ही वर्षो में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं : सुनील बंसल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में बोलना वास्तव में सूरज को दीपक दिखाने जैसा है
Google source verification


लखनऊ , उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने राजभवन में अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा हिन्दी में लिखित पुस्तक ‘द रियल मोदी’ का विमोचन किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री रमापति शास्त्री, मंत्री एस0पी0 सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सांसद जगदम्बिका पाल व अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इस पुस्तक के क्रय राशि का कुछ अंश पत्थर तोड़ने वाले मजदूरों के बच्चों के लालन-पालन एवं शिक्षा के लिए दिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में बोलना वास्तव में सूरज को दीपक दिखाने जैसा है, वे जो भी दायित्व स्वीकार करते हैं, उसको स्वर्णिम इतिहास बना देते हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत और शौचालय निर्माण योजना को यर्थाथ का रूप दिया। उन्होंने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिले तो भारत को विश्व का अव्वल देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कुछ ही वर्षो में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश