11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महोबा
प्रसपा नेता ने सपा-बसपा को जमकर कोसा, प्रदेशव्यापी धरने का किया ऐलान
Play video

प्रसपा नेता ने सपा-बसपा को जमकर कोसा, प्रदेशव्यापी धरने का किया ऐलान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 6 फ़रवरी को महोबा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सचिव ने एक प्रेस वार्ता की।
Google source verification

महोबा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 6 फ़रवरी को महोबा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सचिव ने एक प्रेस वार्ता की। केंद्र और राज्य सरकार की मौजूदा बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद एकजुट होकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौपेंगे।

महोबा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता दिखाई देने लगी है। अब शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी चुनावी समर में दम खम दिखाने के लिए सक्रीय नजर आ रही है। 6 फ़रवरी को महोबा जिला मुख्यालय में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर पार्टी के नेताओं ने एक अहम बैठक की।

अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा-

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश सचिव चौधरी छत्रपाल यादव और जिला अध्यक्ष लईक मुहम्मद ने धरने की जानकारी दी। इस मौके पर वार्ता करते हुए प्रदेश सचिव छत्रपाल यादव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की गलत नीतियों की वजह से अपराधों में लगाम नहीं लग पा रही है। प्रदेश के सभी अस्पतालों में गरीबों को पर्याप्त स्वास्थ सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने के दावे खोखले साबित हुए हैं।

सपा-बसपा गठबंधन होगा गलत साबित-

यहीं नहीं उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुआ और भतीजे का नया गठबन्धन चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछली सरकार में भतीजे ने किसानों से किया कर्जमाफी का वायदा पूरा नहीं किया था और अब बुआ से गठबन्धन कर लिया है। हम सभी जानते हैं कि बुआ ने अपनी सरकार में यादवों के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराकर कईयों को जेल भिजवाया था। प्रदेश की जनता के सामने यह गठबंधन झूठा साबित होगा। उन्होंने कहा कि असल में सही गठबंधन हमारा होगा और कामयाब भी। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई का तरीका गलत है।

बड़ी खबरें

View All

महोबा

उत्तर प्रदेश