श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाये जाने वाला भाई बहन के अटूट प्रेम प्यार का पवित्र पर्व रक्षाबंधन की तैयारियों का असर हॉट बजार में दो दिनो से दिखाई दे रहा है। बहन भाई के इस पर्व के चलते नगर के बाजार गुलजार हो गए हैं। नगर में जगह-जगह राखी रुमाल महिलाओं के सोंदर्यी प्रसाधन की दुकानें सजी देखी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर कपड़ों की दुकानों में भी बड़ी संख्या में भीड़ देखने मिल रही है। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व मनाने बहनें भी दूर-दूर से अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं। भाइयों के घर बहनों के आने जाने के चलते बसों ट्रेनों में भीड़ देखने मिल रही है। दो पहिया चार पहिया वाहनों में भी परिवार के लोगों का आना-जाना देखा जा रहा है। बाजार हाट में चारों ओर खुशियों का वातावरण बनता दिखाई दे रहा है। पर्व के पहले अपने अपने भाइयों को राखी भेजने का सिलसिला भी काफी दिनों से शुरु हो चुका है। बहनों को रक्षा सूत्र उपलब्ध कराने दुकानदारों के द्वारा विभिन्न प्रकार की सुन्दर मनमोहक, आकर्षक कीमती राखियां बाजारों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। कुछ वर्षों से सोने चांदी की राखियों का भी चलन बढ़ गया है। जिसके चलते बाजारों में महंगी राखियों दुकानों व प्रतिष्ठानों में प्राप्त हो रही है। जहां बहनें अपनी मन पसंद की राखियां खरीदने में व्यस्त हैं। राखी की दुकानों में कम से कम 10 रुपए एवं अधिक से अधिक 1000 से 2000 रुपए मूल्य तक की सुन्दर राखियां उपलब्ध हैं। रक्षा सूत्र खरीदने बहनों में काफी उत्साह व होड़ देखने मिल रहा है। इस वर्ष रक्षा बंधन का पर्व 30 एंव 31 अगस्त की निर्धारित तिथि बताईं जा रही है। प्रत्येक हिन्दू परिवार के द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।