6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Vedio Story :- लहू से रेल मंत्री को लिखा खत, मंडला फोर्ट से दिल्ली भोपाल सहित महानगरों के लिए ट्रेन चलाने की मांग

जिला मुख्यालय से रेल सुविधा के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन

Google source verification

मंडला. जिले को नेरोगेज के बाद ब्राडगेज से तो जोड़ दिया गया है। लेकिन व्यस्थित संचालन ना होने से यात्री गाड़ियों का लाभ जिले की जनता नहीं उठा पा रही है। वहीं मालगाड़ियों को धड़ल्ले संचालन किया जा रहा है। अब जिला मुख्यालय से रेलवे सुविधा के लिए रेलवे संघर्ष समिति ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।

रविवार को समाजसेवियों ने अपने लहू से रेलमंत्री के नाम अपनी मांग लिखी। जिसमें दिल्ली, भोपाल, जलबपुर, नागपुर आदि महानगरों के लिए मंडला फोर्ट से रेल गाड़ी के संचालन की मांग की जा रही है। रेलवे संघर्ष समिति मंडला विगत 10 वर्षो से मंडला में संघर्ष कर रही है। जिले में बड़ी लाइन शुरू होने के बाद भी विधिवत सवारी गाड़ी का संचालन नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान रेलवे संघर्ष समिति अनूप सिंह बैस, राष्ट्रीय महासचिव अनूप मिश्रा, रेलवे संघर्ष समिति नगर अध्यक्ष अनूप बासल, पूर्व विधायक संजीव उइके, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, संरक्षक बीके राय, रंजीत कछवाहा, ब्रजेश जसवानी, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र में अंग्रेजों के शासन काल से वर्ष 2013 तक इस आदिवासी क्षेत्र के आवागमन का एक मात्र साधन नेरोगेज रेल यात्रा रही। इसके बाद भी जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, गोंदिया से मंडला सीधे कनेक्ट नहीं हो सका है।

संगठनाें का समर्थन

ब्राडगेज रेलवे संघर्ष समिति के साथ सोनी समाज मंडला, पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला, गायत्री परिवार मंडला, कल्चुरि समाज मंडला, आम आदमी पार्टी मंडला, नर्मदे मानव विकास समिति मंडला सहित अन्य संगठन के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। तीन वर्षों से इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में धरना प्रदर्शन, पदयात्रा वाहन रैली, भूख हड़ताल आदि के माध्यम से लगातार रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करा रहे है। प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि मंडला फोर्ट से चलने वाली ट्रेनों का समय पहले की तरह किया जाए। सुबह 9.30 बजे, दोपहर 2.30, शाम 6.30 होना चाहिए। वहीं मंडला से जबलपुर, मंडला से नागपुर, मंडला से छिंदवाड़ा सीधी ट्रेन होनी चाहिए। मंडला से जबलपुर, सवारी रेल के दो फेरे प्रतिदिन होने चाहिए। ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। वहीं अनूप बासल ने कहा कि मंडला स्टेशन को बड़ा बनाया जाए जिससे लंबी दूरी की ट्रेन चल सके। यहीं नही मंडला से घंसोर लाईन का प्रस्ताव भी जल्द से जल्द लाना चाहिए। रेलवे संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस ने बताया कि केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एसडीएम मंडला को ज्ञापन सौंपा गया है।