7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

video story:- पर्यटन स्थल आने वाले पर्यटकों के सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगी पर्यटन सखी

पर्यटकों को कराएंगे संस्कृति और विशेषताओं से रूबरू

Google source verification

मंडला. महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत आकाशवाणी भोपाल के विविद भारती पर प्रसारित कार्यक्रम पर्यटन सखी का प्रसारण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 सितंबर तक प्रत्येक दिन सुबह 10.05 व शाम 06.30 बजे पर प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें मंडला संकुल की पर्यटन सखियों का कार्यक्रम भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन स्थल मंडला व कान्हा की विशेषताओं अनुसूचित जन जातीय संस्कृति व परियोजना अंतर्गत कौशल व आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं, महिलाओं का इंटरव्यू सुनाया गया।

बता दे कि पर्यटन सखी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सुरक्षित पर्यटन अभियान की शपथ पर्यटन सखियों व जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा ली गई। छात्राओं द्वारा संकल्प में जिले के समस्त पर्यटन स्थलों में आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा का ध्यान व जिले के पर्यटन क्षेत्र में आने वाली महिला एवं दिव्यांग पर्यटकों की सुरक्षा व सहजता का विशेष ध्यान रखने और अपने परिचित साथियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने, शहर और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अपने व्यव्हार और सेवाओं से संतुष्ट कर सकने व उन्हें अपने यहां की संस्कृति और विशेषताओं से अवगत कराए जाने का संकल्प लिया। जिससे यहां आने वाले पर्यटक फिर आकर पर्यटन का आनंद ले सकें और अपने यहां की संस्कृति और विशेषताओं से रू ब रू हो सके। जिससे वे अपने मित्रों, परिजनों को यहां आने के लिए प्रेरित कर सकें।

परियोजना के संकुल समन्वयक राम रतन मरावी ने बताया के अब तक संकुल मंडला के पर्यटन स्थल मंडला व कान्हा में 160 कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके साथ ही 600 स्कूल व कॉलेज की छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्था प्रमुख डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना से हमें मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ कार्य करने का मौका मिला है। हमने जब मंडला व कान्हा में कार्य शुरू किया हमें डीएटीसीसी व जिला प्रशासन के सहयोग से परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग प्राप्त हुआ।