9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Play video

पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक से आग की लपटें निकलता देख लोगों की सांसें अटक गईं थी।

Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Jan 13, 2018

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक में आग लग गयी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते बाइक में लगी आग को बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


पेट्रोल भरवाने के बाद लगी आग
जानकारी के मुताबिक कोसीकलां की अग्रवाल कॉलोनी के रहने वाले दिगंबर शुक्रवार रात आठ बजे अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए नेशनल हाईवे 2 स्थित जैन पेट्रोल पंप पर आया था। उसने बाइक में पेट्रोल भरवा लिया। तभी अचानक बाइक में आग लग गयी। आग लगने के कारण पेट्रोल पम्प पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बाइक में लगी आग को बुझाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया है कि बाइक में आग शॉर्ट शर्किट होने की वजह से लगी था।