4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
संदिग्ध परिस्तिथियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Play video

संदिग्ध परिस्तिथियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Jan 2018, 3:13 PM IST

मथुरा। बरसाना क्षेत्र के गांव नन्दगांव में गोली लगने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना इलाका पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

ये है मामला

मथुरा के थाना बरसाना इलाके के नन्दगांव में रात को भारत पुत्र देवीराम उम्र 23 वर्ष की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक भारत रात को खाना खाकर सोने के लिए जा रहा था तभी कुछ लोग आये और उसे बुलाकर ले गए। रात को वापस आया और सो गया सुबह परिवारीजनों को उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक भारत के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। परिवारीजनों ने पड़ोस के रहने वाले टोंटा और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

कहीं आत्महत्या तो नहीं ?

घटना की जानकारी देते हुए सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह ने बताया कि भरत पुत्र देवीराम नामक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का भी प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश