6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

‘काला कानून लाने के पीछे राजस्थान सरकार का था गलत मंसूबा’

प्रदीप माथुर ने साफ कहा है कि राजस्थान सरकार काले कानून को वापस नहीं ले रही थी।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Feb 21, 2018

मथुरा। राजस्थान सरकार द्वारा लाए जा रहे काले कानून के खिलाफ राजस्थान पत्रिका समूह ने मुहिम चलाई। जिसके बाद सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और इस प्रस्तावित कानून को वापस लेना पड़ा। पत्रिका समूह की इस मुहिम की राजनैतिक दलों ने जमकर तारीफ की और मुहिम चलाने के लिए पत्रिका का धन्यवाद किया।

काला कानून लाना चाहती थी राजस्थान सरकार
राजस्थान पत्रिका की मुहिम काला कानून वापस लो कि सरहाना करते हुए कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने राजस्थान पत्रिका को धन्यबाद दिया। प्रदीप माथुर ने कहा कि ‘मैं बधाई देता हूं राजस्थान पत्रिका को, राजस्थान सरकार काले कानून को वापस नहीं ले रही थी।’ साथ ही राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचारी है और चोर बाजारी को बढ़ावा दे रही है। प्रदीप माथुर ने साफ कहा कि आज राजस्थान पत्रिका के दबाव से काला कानून वापस ले लिया है।