23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: तीन प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज
Play video

VIDEO: तीन प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 5:24 PM IST

मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा ने बताया कि आज मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के अंतिम दिन 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दो नामांकन शुक्रवार को दाखिल किए थे। कुल मिलाकर 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 74 नामांकन पत्र बिके थे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अब तक जिले में तीन रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जिनमें एक भाजपा प्रत्याशी और दो बसपा प्रत्याशी के खिलाफ हैं। इसके बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाए। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जाएगी। सी विजिल एेप पर शिकायत से सम्बन्धित प्रकरण का निस्तारण 100 मिनट के भीतर किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश