26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
दिवाली से पहले मशहूर मिठाई की दुकान में पड़ा छापा तो सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, देखें वीडियो
Play video

दिवाली से पहले मशहूर मिठाई की दुकान में पड़ा छापा तो सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, देखें वीडियो

बिशन हलवाई की मिठाइयों में तैरते मिले कीड़े, 200 किलों मावा कराया गया नष्ट      

Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Nov 06, 2018

बागपत. खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग के नेतृत्व में खादय सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ शहर की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान शहर की मशहूर मिठाई बिशन स्वीट्स के गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी में दुकान में भारी गंदगी मिली। मिठाई के टबों के ढक्कन खुले हुए थे, जिनमें मरे हुए कीड़े-मकौड़े तैर रहे थे। इसके साथ ही मावे में दुर्गंध आ रही थी। गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडरों का जखीरा लगा हुआ था। वहीं, बड़े पैमाने पर पोलोथिन भी रखी हुई थी। खादय सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दुकान से भी रसगुल्ले और मावे के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को गोदाम में रखे हुए सारे माल को नष्ट कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।